विकासनगर, दिसम्बर 28 -- केमिस्ट एसोसिएशन विकासनगर की वार्षिक आमसभा का आयोजन रविवार को नगर के एक होटल में किया गया। आमसभा में संगठन की वार्षिक गतिविधियों की समीक्षा के साथ दवा व्यापार से जुड़ी समसामयिक विषयों, समस्याओं एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। आमसभा में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मानवेंद्र राणा, औषधि निरीक्षक विनोद जगूड़ी, जिला अध्यक्ष मनीष नंदा, जिला महामंत्री सुभाष सकलानी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमित गर्ग, उमाकांत अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, कुंवरजीत भंडारी, डॉ एन पी राणा, डॉ नरदेव शर्मा, राजकुमार शर्मा, डॉ दिनेश चौहान, राजेश गुलेरिया नैन सिंह राणा, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...