भदोही, फरवरी 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सड़क का निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कराया जाए। निर्धारित समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण कराते हुए अधिकारी रिपोर्ट प्रेषित करें। इन कार्यों में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर संबंधित अधिकारी और संस्था के खिलाफ कार्रवाई होना तय है। यह निर्देश सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेश कुमार और सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दी। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सड़क निर्माण परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 108.97 किलोमीटर लंबाई की 52 सड़कें, ग्रामीण अभियंत्रण द्वारा 21 सड़क निर्माण कार्य, मंडी परिषद द्वारा 1.80 किलोमीटर लंबाई की दो सड़कें, सिंचा...