बुलंदशहर, जून 22 -- पैंठ मलकपुर में गांव रोरा तक बन रही सड़क को मानक के अनुरूप निर्माण न कराने, आबादी भाग में सड़क को ऊंचा बनने की मांग की शिकायत पर पहुंचे जेई का ग्रामीणों ने विरोध किया। लोक निर्माण विभाग बुलंदशहर द्वारा ठेकेदार द्वारा अनूपशहर-बुलंदशहर रोड से गांव रोरा तक 26 सौ मीटर सडक का निर्माण कार्य चल रहा है। गुणवत्ता के अनुसार सड़क का निर्माण न होने पर जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध करते हुए सड़क के पीसी कार्य की गुणवत्ता व आबादी भाग में सड़क को ऊँचा करने की मांग करते हुए एसडीओ से शिकायत की गई थी। शिकायत मिलने पर एसडीओ ने जेई रामकुमार व ठेकेदार को जांच के लिए भेजा। जांच करने आई टीम का ज्ञानेंद्र सिंह राघव व ग्रामीणों ने विरोध किया, ग्रामीणों का कहना है कि आबादी भाग में जल भराव से सड़क बनने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.