गढ़वा, फरवरी 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित प्रभात मेडिकल सेंटर के स्थापना दिवस पर सोमवार को नि:शुल्क ह्रदय जांच शिविर और मेगा स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। कैंप का उद्घाटन सोमवार को एसडीओ संजय कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार, डॉक्टर निशांत सिंह सहित ने किया। मौके पर एसडीओ ने कहा कि अस्पताल का संचालक मानक के अनुरूप हो। जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी हैं। उम्मीद है आने वाले दिनों में जिले के डॉक्टर गढ़वा जैसे शहर में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल खोलेंगे। उन्होंने कहा कि दिल की बीमारी के अलावा गंभीर बीमारियों का भी इलाज गढ़वा में भी हो तो लोगों को सहुलियत होगी। सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि डॉ पंकज प्रभात ने गढ़वा जैसे छोटे जगह में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं। यह सराहनीय कदम है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.