शाहजहांपुर, मार्च 11 -- मानक के अनुरूप सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कहा कि निर्माण कार्य सही न होने पर आंदोलन किया जाएगा। मीरगंज बरेली के विधायक डीसी वर्मा ने भी अधिकारियों से बात की। विकासखंड निगोही के इनायतपुर नहर पुलिया से पीलीभीत बार्डर के गांव मानपुर बंडा तक लगभग 3 किमी सड़क काफी ऊबड़-खाबड़ और टूटी हुई थी। तमाम शिकायतों के बाद शासन ने 42 लाख में सड़क बनाने को मंजूरी दी। बजट मंजूर होने के बाद पीडब्लूडी से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। पत्थर पड़ने के बाद इस समय लेपन कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य सही न होने से ग्रामीण नाराज हो गए। सोमवार को इनायतपुर गांव के लोगों ने सड़क उधेड़कर काम बंद करा दिया था। सीएम पोर्टल पर शिकायत की। चूंकि यह सड़क बरेली जनपद के मीरगंज से विधायक डीसी वर्मा के गांव को सीधे जोड़ती है, इसलिए ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.