बलिया, फरवरी 17 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। हनुमानगंज से जनेश्वर मिश्र पार्क तक जाने वाले मार्ग के विशेष मरम्मत का कार्य मानक के अनुरूप नहीं होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को काम रोकते हुए इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। लगभग दो किमी लंबे इस मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य 75 लाख रुपए में लोक निर्माण विभाग करा रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने मानक की अनदेखी का आरोप लगाते हुए काम रोकवा दिया। मार्ग पर खड़ा होकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। उनका आरोप है कि मिट्टी डालकर गिट्टी बिछाया जा रहा है। आठ वर्ष से यह मार्ग अत्यंत खस्ता हाल था।काफी प्रयास के बाद जब काम भी लगा तो मानक के अनुरूप नहीं लगा। लगभग 20 गांव के लोग इस मार्ग पर आते-जाते हैं। इसी मार्ग से होकर इन गांवों के लोग मां ब्रह्माणी देवी का दर्शन करने भी जाते हैं। कहा कि जब तक म...