सीतापुर, नवम्बर 12 -- सीतापुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने पेयजल योजनाओं के निर्माण के लिए सूचीबद्ध मैसर्स एनसीसी लि. एवं मैसर्स एल एण्ड टी लि. द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाये। सड़कों के रिस्टोरेशन कार्यों को मानक अनुसार किया जाये। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों के लिए मानकों के अनुसार थर्ड पार्टी इंस्पेशन भी सुनिश्चित कराया जाये। कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...