लखनऊ, फरवरी 15 -- एलडीए पर मानक के अनुसार सड़क न बनाने का आरोप दुबग्गा-आउटर रिंग रोड के निर्माण में गुणवत्ता पर संदेह बिना अनुमति निर्माण कराया, संयुक्त तकनीकी जांच होगी लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में दुबग्गा से आउटर रिंग रोड को जोड़ने वाले अहम मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग पर कथित रूप से मानक के विपरीत कराए गए निर्माण पर कड़ा रुख अपनाया है। विभाग के मुख्य अभियंता (मध्य क्षेत्र) ने एलडीए के साथ संयुक्त तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं। बिना अनुमति के कराया गया चौड़ीकरण? पीडब्ल्यूडी के अनुसार, दिसंबर में एलडीए द्वारा दुबग्गा-आउटर रिंग रोड मार्ग पर बिना विभागीय अनुमति के सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया गया। यह मार्ग राज्य राजमार्ग-25 (एसएच-25) का हिस्सा है, जो शहर के ट्रैफिक प्रबं...