चाईबासा, जनवरी 14 -- चाईबासा, संवाददाता। मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट केंद्रीय समिति की मासिक बैठक केंद्रीय अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुआ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्रीय कमेटी के पुनर्गठन पर विचार से विमर्श किया गया। पुनर्गठन 22 जनवरी को कोल्हान विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा। पिंगुआ ने कहा कि सरकार आदिवासियों के हक एवं अधिकार को समाप्त करना चाहती है। जैसे चाईबासा नगर पालिका क्षेत्र में अध्यक्ष पद आदिवासियों के लिए आरक्षित था, उसे समाप्त कर सामान्य कोटि के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इसी तरह पेसा नियमावली में भी मानकी मुंडा स्वशासन व्यवस्था के अगुवा मानकी मुंडा को उनके अधिकार को कम कर दिया गया है। जबकि इस व्यवस्था के नियमावली में और शक्ति को जोड़ा जाना था। बैठक में खूंटी जिला के पडहा राजा दिवंगत सोमा मुंडा की आत्मा की शांति के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.