चाईबासा, सितम्बर 2 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला के 18 अंचल के मानकी मुंडा एवं आम रैयतों द्वारा उपायुक्त के कार्यकलापों के विरोध में 9 सितंबर को रैली निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। यह निर्णय मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट केंद्रिय समिति चाईबासा द्वारा लिया गया है। इस संबंध में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुआ ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित सूचना भी दी। उन्होंने बताया कि 9 सितम्बर को सुबह 10 बजे खुंटकट्टी मैदान चाईबासा में एकत्रित होकर रैली की शक्ल में ताम्बो चौक, पोस्ट ओफिस चौक, सदर थाना, मुफ्फसिल थाना होते हुए कोल्हान आयुक्त पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मानकी मुंडाओं द्वारा सेटेलमेंट के पूर्व से ही वंशावली में सत्यापन, प्रमाण पत्रों का सत्यापन, राजस्व मौजा का राजस्व वासुली यानी लगान काटने जैसे अधिकार हकुकना...