संभल, फरवरी 24 -- माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने सोमवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान दो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां उन्हें एक परीक्षा केंद्र पर बैठे मिले बीएलओ को देखकर नाराजगी जताई और जिलाधिकारी से फोन पर बात कर उन्हें बाहर बैठाया। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने यूपी बोर्ड की दूसरी पाली में चल रही, इंटरमीडिएट की गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा के दौरान बीएमजी इंटर कॉलेज और एसएम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। बीएमजी इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान अंदर बैठकर काम कर रहे बीएलओ को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी। इसके बाद बीएलओ को परीक्षा केंद्र के बाहर बैठाया गया। राज्य मंत्री ने बताया कि परीक्षा के दौरान परिसर में किसी भी तरह का काम करने की अनुमत...