मेरठ, जुलाई 12 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय लखनऊ में ऑफलाइन स्थानांतरण को लेकर धरना प्रदर्शन किया। एमएलसी, नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक लिखित रूप में हमें स्थानांतरण के संबंध में आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक धरना जारी रहेगा। अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि हम जेल जाएंगे अन्यथा स्थानांतरण का आदेश लेकर जाएंगे। प्रदर्शन में मेरठ से रमेश चंद्र शर्मा मंडलीय अध्यक्ष,समिति संयोजक रेखा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा जिलामंत्री डा. राजेश कुमार शर्मा, राजकुमार राणा, लव कुश रुहेला, दिनेश कुमार सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.