शामली, जनवरी 16 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से वर्ष 2026 में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। संघ पदाधिकारियों का आरोप है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का खुला उल्लंघन करते हुए निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन किया गया है। फार्म-19 के साथ संलग्न शिक्षकों के सेवा प्रमाण पत्रों का आवश्यक दस्तावेजी सत्यापन किए बिना ही बड़ी संख्या में नाम मतदाता सूची में शामिल कर दिए गए, जिससे शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बताया कि 1 अक्टूबर 2025 को जारी अधिसूचना के बावजूद नामावलियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.