लखनऊ, फरवरी 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने आगामी विधान परिषद शिक्षक खंड चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। संगठन के प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई, जिसमें आम सहमति से प्रत्याशियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि लखनऊ से संगठन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह को तथा गोरखपुर फैजाबाद क्षेत्र से पंकज कुमार सिंह को संगठन का प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा को राज्य कर्मचरियों के समान ही लागू किए जाने, छूटे उच्च शिक्षा के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मियों को भी कैशलेस सुविधा दिए जाने की मांग की गई।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.