देहरादून, मई 27 -- देहरादून। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने संबद्धता दे दी है। अध्यक्ष अरुण पांडेय ने बताया कि माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से अनुरोध किया गया था। संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मेजर स्वतंत्र मिश्रा और प्रदेश महामंत्री जगमोहन सिंह रावत ने अनुरोध किया था। इस पर विचार करते हुए मंगलवार को संबद्धता प्रदान की गई। प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों का परिषद में स्वागत किया। उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि परिषद उनकी हर लड़ाई में पूरा सहयोग करेगा। उनकी मांगों को पूरा करने को हर संभव प्रयास करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.