गोरखपुर, जनवरी 16 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट गोरखपुर द्वारा शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय गोरखपुर पर जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में जनपद के शिक्षकों ने एकत्रित होकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त, अशोक रोड, नई दिल्ली को निर्वाचक नामावली की विसंगतियों के संदर्भ में ज्ञापन दिया। साथ ही गोरखपुर-फैजाबाद (अयोध्या) शिक्षक स्नातक निर्वाचक नामावली में व्यापत विसंगतियों को दूर करने की मांग की। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह व प्रांतीय पदाधिकारी देवेंद्र सिंह गौतम के नेतृत्व में सुभाष यादव, दुर्गेश दत्त पाण्डेय, घनश्याम तिवारी, शशांक शेखर सिंह, संतोष सिंह, सहित भारी संख्या में शिक्षक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.