जहानाबाद, जनवरी 25 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने संघ के शताब्दी समारोह के समापन के पश्चात संघ के कालजई पुरोधाओं को सम्मानित करने के अभियान के तहत पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त और जहानाबाद के प्रसिद्ध शिक्षाविद तथा मानस विद्यालय के संस्थापक सुदर्शन शर्मा को पुष्प गुच्छ, शाल, मोमेंटो और पुस्तक के साथ सम्मानित किया। सम्मान से आ"ादित सुदर्शन शर्मा ने संगठन के इस फैसले का तहेदिल से स्वागत करते हुए बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ को सर्वश्रेष्ठ संगठन बताया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार और कल्याण परिषद के सचिव मृत्युंजय कुमार भी मौजूद रहे।इससे पहले जहानाबाद पहुंचने पर बायपास के समीप प्रमंडलीय सचिव जितेंद्र कुमार, जिला सचिव दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में जहानाबाद,अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.