बलिया, दिसम्बर 30 -- बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की एक शोक सभा सोमवार को संगठन के जिला कार्यालय वैदिक बाल विद्यालय माल गोदाम रोड पर हुई। इसमें मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर की माता, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज करम्मर के सेवा निवृत्त प्रवक्ता काशीनाथ मिश्र, महात्मा गांधी इंका दलनछपरा के प्रधान लिपिक शैलेश कुमार सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त की गई। अंत में दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...