बक्सर, जनवरी 10 -- युवा पेज के लिए दूसरे जिला से तबादला कराकर आये थे शिक्षक बक्सर, हमारे संवाददाता। माध्यमिक व हाई स्कूल के शिक्षकों का प्रखंड अनुसार विद्यालय आवंटित कर दिया गया है। यह शिक्षक दूसरे जिला से आये थे। यह जल्द ही अपने स्कूल में योगदान करेंगे। इस आशय की जानकारी डीपीओ (स्थापना) रजनीश उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि कक्षा छह से आठ के 228 शिक्षकों को तबादला हुआ था। इसमें 116 शिक्षकों ने प्रखंड अनुसार स्कूल का नाम अंकित पोर्टल पर किया था। इन सभी को स्कूल आवंटित कर दिया गया है। साथ ही कक्षा नौ से 10 के बीच कुल 88 शिक्षकों का तबादला कराकर यहां आये थे। इसमें से 75 ने रिक्त पद के अनुसार पोर्टल पर आवेदन किया था। इन्हें विद्यालय आवंटित कर दिया गया है। साथ ही कक्षा 11 से 12 के बीच के 76 शिक्षकों तबादला हुआ था। इसमें 69 ने पोर्टल पर आवेद...