बुलंदशहर, दिसम्बर 8 -- माध्यमिक शिक्षा विभाग में शासन ने अब दो पुरस्कार कर दिए हैं। एडेड व राजकीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए राज्य अध्यापक तो वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों केा सीएम पुरस्कार दिया जाएगा। शासन ने गत दिनों जिले से आवेदन मांगे थे तो इसमें कई बार तिथि बढ़ाने के बाद मात्र दो आवेन आए हैं। सोमवार को विकास भवन सभागार कक्ष में सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी ने साक्षात्कार लिया। बताया की दोनों फाइलों को शासन में भेजा जाएगा और वहां से एक शिक्षक का चयन किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूलों के शिक्षकों को शासन द्वारा पुरस्कार दिए जाते हैं। इसमें राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार शामिल होते हैं। जिले में विगत वर्ष माध्यमिक में प्रधानाचार्य सीपी चंद्र अग्रवाल को राष्ट्रपति व राज्य पुरस्कार मिल चुका है। इसके बाद से अभी...