लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों (पुरुष/महिला) को उप प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक (पुरुष/महिला) पद पर पदोन्नति प्रदान करने के बाद ऑनलाइन तैनाती आदेश जारी किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को मानव सम्पदा पोर्टल https://ehrms.upsdc.gov.in के माध्यम से आवेदन करना होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन मंगलवार 25 मार्च से प्रारंभ होंगे जबकि इसकी अंतिम तिथि 26 मार्च निर्धारित की गई है। आवेदन केवल मानव सम्पदा पोर्टल पर ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। तैनाती प्रक्रिया में भाग न लेने वाले शिक्षकों को दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा और विभाग का निर्णय अंतिम होगा। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद तैनाती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.