पीलीभीत, फरवरी 9 -- अमरिया। माधौपुर फरदिया शिव मंदिर पर भाकियू भानू के पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से मांगों को लेकर चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। तहसील क्षेत्र में माधौपुर फरदिया गांव के पास हाइवे किनारे स्थित शिव मंदिर के ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन डालने के विरोध में एवं स्थानीय लोगों को मंदिर परिसर खेतों पर आने जाने के लिए हाइवे पर अंडरपास निर्माण कार्य की मांगों को लेकर शनिवार को भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष भजन लाल क्रोधी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था, जो रविवार को भी जारी रहा। भाकियू भानू गुट के जिला महामंत्री अशोक कुमार राठौर ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, तब धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों को मांगे पूरी करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.