पीलीभीत, फरवरी 10 -- अमरिया। माधौपुर फरदिया शिव मंदिर पर भाकियू भानू गुट का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। तहसील क्षेत्र में माधौपुर फरदिया गांव के पास हाइवे किनारे स्थित शिव मंदिर के ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन डालने के विरोध में और स्थानीय लोगों को मंदिर परिसर खेतों पर आने जाने के लिए हाइवे पर अंडरपास निर्माण कार्य की मांगों को लेकर शनिवार को भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष भजन लाल क्रोधी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया, जो सोमवार को भी जारी रहा। भाकियू भानू गुट के जिला महामंत्री अशोक कुमार राठौर ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों को मांगे पूरी करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। समय अवधि समाप्त होने के बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है। भाकि...