हरदोई, जनवरी 1 -- माधौगंज। बाइक से घर जा रहे जिम संचालक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। गांव हसनपुर ज्योली निवासी सुंदरलाल का बेटा रामवीर कश्यप कस्बा चौराहे के पास जिम सेंटर चलाता है। उसी गांव के सुरेन्द्र का बेटा करन दोनों अलग-अलग बाइक से घर जा रहे थे। गुरुवार की शाम करीब सवा छह बजे मटियामऊ मार्ग सरफद्दीनपुर गांव के सामने एक वैन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस एम्बुलेंस से सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने रामवीर कश्यप को मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। करन को इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.