हरदोई, जनवरी 28 -- माधौगंज। अटवा अली मर्दानपुर निवासी सुखवासी (40) बुधवार शाम करीब साढ़े आठ बजे सहिजना से कुरसठ जाने वाली सड़क से गांव जा रहा था। तभी लाल बहादुर शास्री इंटर कॉलेज के पास अचानक कुछ लोगों ने उसे घेरकर मारना पीटना शुरू कर दिया। मारपीट का विरोध करने पर गोली मार दी, जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां नाजुक हालत के चलते लखनऊ रेफर कर दिया गया है। परिवार के लोग खेत में चने उखाड़ने को लेकर रंजिश बता रहे हैं। मौके पर पहुंचे सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने घटना का जायजा लिया वहीं परिवार को न्याय का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...