मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- साहेबगंज। माधोपुर हजारी पंचायत के चार आंगनबाड़ी केंद्रों का बीडीओ मीनू कुमारी ने सोमवार को निरीक्षण किया। केंद्र संख्या 40, 227, 228 और 341 पर साफ-सफाई की कमी दिखी। इसके बाद अभिलेखों की जांच की। बीडीओ ने बताया कि जांच में कई कमियां मिली हैं। डीएम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...