मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता में सुविधाएं बढ़ाने के लिए पूर्व पंसस उमेश कुमार राज ने मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उमेश राज ने बताया कि यह सुविधा होने से नगर पंचायत की जनता को सहूलियत होगी, जिसमें नलजल सुचारू कराना, वर्षा से पहले नाला निर्माण, मोधोपुर सुस्ता गोलंबर पर पर्व त्योहार के समय ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था, सीसीटीवी, गर्मी में चौक चौराहों पर स्वच्छ जल की सुविधा, गर्मी में चौक के पास सड़क पर पानी छिड़काव, गर्मी में अग्निशमन वाहन की व्यवस्था, सफाईकर्मी की समुचित व्यवस्था, चौक पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण, नगर पंचायत में 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा और पंचायत में एक शव वाहन की सुविधा शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.