पीलीभीत, जून 22 -- हरदोई ब्रांच नहर से निकली माधोटांडा रजवाहा का साइफन अचानक धसने लगा। देखते ही देखते पुल के एक तरफ का हिस्सा कट कर खारजा नहर में समा गया। यह देखकर आसपास के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और हड़कंप मच गया। इसकी सूचना सिंचाई विभाग को भी दी गई है। साइफन धंस जाने से हजारों एकड़ कृषि भूमि सिंचाई से वंचित रह जाएगी। हरदोई ब्रांच नहर से माधोटांडा रजवाहा निकली है। आगे जाकर इस नहर से पूरनपुर रजवाहा भी जाती है एवं इसके अलावा देवीपुर, गोपालपुर सहित आधा दर्जन माइनर भी निकली हैं। रविवार की सुबह अचानक से माइनर का साइफन धंसने लगा। देखते ही देखते पुल के एक तरफ का पूरा कोना नीचे खारजा समा गया और पानी की तेजधार भी उसके ऊपर गिरने लगी। यह देखकर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.