पीलीभीत, दिसम्बर 30 -- कलीनगर। यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 के तीसरे लीग मुकाबले में दर्शकों को आखिरी गेंद तक रोमांच देखने को मिला। माधोटांडा इलेवन ने कड़े संघर्ष वाले मैच में नवदिया इलेवन को महज 2 रनों से शिकस्त दी। टॉस जीतकर नवदिया इलेवन ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी माधोटांडा इलेवन ने 14 ओवर में 116 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से प्रांजल ने 36, अनुदीप ने 28 और अर्चित ने 21 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। नवदिया की गेंदबाजी में राजीव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि संजीव और रामनिवास को 2-2 विकेट मिले। सतीश और विकास ने 1-1 बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवदिया इलेवन की शुरुआत ठीक रही, लेकिन मध्यक्रम लड़खड़ा गया। संदीप ने 36 रन बनाकर संघर्ष किया, वहीं राजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.