समस्तीपुर, जून 2 -- शहर के वार्ड 36 का माधुरी चौक नगर निगम क्षेत्र में होने के बावजूद विकास से कोसों दूर है। यहां के लोगों की शिकायत है कि यह क्षेत्र पंचायतों से भी बदहाल है। यहां लोगों को पीने के पानी को लेकर जद्दोजहद करना पड़ता है। इस वार्ड में अधिकांश लोागें की दिनचर्या पानी स्टोर करने के साथ शुरू होती है। शहर में रहने के बावजूद अब तक नल-जल का पानी सभी घरों तक नहीं पहुंच रहा है। अभी भी आधे घरों में पाइप का कनेक्शन नहीं किया गया है। इस कारण भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि वार्ड में चापाकल की उपलब्धता नगण्य है। इस कारण पेयजल का संकट हमेशा बना रहता है। यह संकट गर्मी में और भी बड़ा हो जाता है। नल-जल जैसी बड़ी समस्या के साथ ही इस वार्ड में जल निकासी की समस्या भी गंभीर है। ऐसे में इस सड़क की स्थिति भी दयनीय हो गयी है। विभिन्न ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.