आगरा, जून 25 -- हरिद्वार (उत्तराखंड) में चल रही नेशनल जूनियर व सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के माधव गौतम ने स्वर्ण पदक जीता है। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि सब जूनियर 23 किलोग्राम में माधव ने पहली फाइट में बिहार के खिलाड़ी को 2-0 से, क्वार्टर फाइनल में पंजाब के खिलाड़ी को 2-0 से, सेमीफाइनल में पुडुचेरी के खिलाड़ी को 2-0 से और फाइनल में असम के खिलाड़ी को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। माधव ने आगरा और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने पर संघ के अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा, सीईओ संगीता शर्मा, हुकुम सिंह, महिमा शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.