बांका, जनवरी 22 -- बौंसी, निज संवाददाता। माधवन मेमोरियल कॉलेज आफ एजुकेशन, शिवधाम त्रिदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुआ। अंतिम दिन के खेलों में आउटडोर में क्रिकेट को शामिल किया गया और इनडोर में शतरंज, लूडो, कैरम बोर्ड, म्यूजिकल चेयर रेस, सुई धागा दौड़, जलेबी दौड़ आदि को शामिल किया गया। म्यूजिकल चेयर रेस में प्रथम ग्रुप में नीलम कुमारी और द्वितीय ग्रुप में बुलबुल कुमारी विजय रही। लूडो में प्रथम ग्रुप में शिवानी और द्वितीय ग्रुप में स्नेहा कुमारी विजय रही। सुई धागा दौड़ के चौथे राउंड में प्रथम ललिता कुमारी, द्वितीय मानसी सिंह और तृतीय चेतना श्री रही, जबकि उसमें कुल 9 खिलाड़ी भाग लिए थे। शतरंज प्रतियोगिता के महिला वर्ग में प्रथम ग्रुप में उषा और द्वितीय ग्रुप में सोनाली कुमारी विजय रही, जबकि पुरुष वर्ग में प्रवीण कुमार विजय रहे। वहीं गोला ...