नई दिल्ली, जनवरी 10 -- वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को एक सैन्य ऑपरेशन में पकड़े जाने के बाद अब पूरी दुनिया की नजरें रूस और यूक्रेन युद्ध पर टिकी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि अमेरिका, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ भी मादुरो जैसा ही कोई 'सर्जिकल स्ट्राइक' या बड़ा सैन्य ऑपरेशन कर सकता है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इसकी जरूरत नहीं है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की द्वारा दिए गए एक गुप्त संकेत पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इसकी आवश्यकता होगी। मुझे लगता है कि हमारे उनके (पुतिन) साथ बहुत अच्छे संबंध रहने वाले हैं, जैसा कि हमेशा रहे हैं।" हालांकि, ट्रंप ने तेल और गैस क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक में यूक्रेन युद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.