बहराइच, फरवरी 17 -- बहराइच, संवाददाता। वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए मादा चीतल द्वारा अपने बच्चे को दूध पिलाने का दृश्य किसी अद्भुत अनुभव से कम नहीं होता। यह मनमोहक और दुर्लभ दृश्य अक्सर प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों तथा जंगलों में देखने को मिलता है। मंगलवार को ऐसी ही एक झलक कतर्नियाघाट जंगल में सफारी कर रहे पर्यटकों को दिखी, जिसे अपने कैमरे में कैद किया। यूं तो कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य दुधवा का हिस्सा है। पर प्राकृतिक विविधता के कारण इसने पर्यटन के नक्शे पर अपनी अलग पहचान बना ली है। अगर आपको प्रकृति की नैसर्गिक छटा और जलीय जीवों, सरीसृप, स्वच्छंद विचरण करते वन्य जीवों से लेकर आकाश में उड़ान भरते पक्षियों के संसार की छटा निहारनी है तो वन्य जीव प्रभाग कतर्नियाघाट चले आइए। जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर नेपाल के बर्दिया नेशनल...