लोहरदगा, मार्च 2 -- भंडरा, प्रतिनिधि। मादक सामग्री खुलेआम बेचने के आरोप में भंडरा पुलिस ने प्रखंड बस्ती के एक परचून दुकानदार को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी को मिडिल स्कूल भंडरा में कोरेक्स वाईटनर के नशे में चूर कक्षा छह के दो छात्रों को पकड़ा गया था। स्कूल के प्रभारी एचएम मनोरमा अगेस्तिना कुजूर ने इसकी लिखित शिकायत थाने में की थी। उक्त छात्रों के निशानदेही पर पुलिस ने बस्ती के भोलू उर्फ कमल किशोर साहू के दुकान में छापेमारी कर छह पीस कोरेक्स वाईटनर बरामद किया था। छात्रों ने पुलिस को बताया कि 90 रुपये में कोरेक्स खरीदा था। उसे सुतली के टुकड़े में भिंगोकर सूंघने से नशा होता है। दोनों आये दिन ये नशा करते थे। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग़ बच्चों को ऐसी मादक सामग्री खुलेआम ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.