फिरोजाबाद, दिसम्बर 11 -- थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देख उसने भागने का प्रयास किया था। पुलिस कर्मियों ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस को उसके बारे में पता चला था। पुलिस ने पकड़े अभियुक्त का नाम सुशील उर्फ टिन्नी पुत्र भारत सिंह बताया है। वह ग्राम सराय लुकमान थाना सिरसागंज का रहने वाला है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 809 ग्राम गांजा बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...