मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में गवाही के लिए कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे एक मजिस्ट्रेट और एक दारोगा की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है। एनडीपीएस कोर्ट -2 के न्यायाधीश नरेन्द्र पाल सिंह ने मजिस्ट्रेट सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुशहरी कमलेश कुमार और अहियापुर थाना के तत्कालीन दारोगा दीपक कुमार के विरुद्ध गैरजमानतीय वारंट जारी किया है। नगर थाना पुलिस ने छाता बाजार स्थित दीपराज वर्णमाला की किराना दुकान पर 23 सितम्बर 2023 को मजिस्ट्रेट सह आपूर्ति पदाधिकारी कमलेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की थी। किराना दुकान से 67 किलो डूडा अफीम जब्त की गई थी। वहीं, दुकान के पास में गोदाम से 653 किलो डूडा और 11 किलो अमोनियम पाउडर जब्त किया गया था। मामले छाता बाजार निवासी किराना कारोबारी दीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.