रांची, अगस्त 12 -- रांची। मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में 20 महीने से अधिक समय से जेल में बंद रातू के कमड़े निवासी बिगन साव को अदालत ने जमानत देने से इनकार किया है। उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका पर अपर न्यायायुक्त मिथिलेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के पश्चात अदालत ने याचिका खारिज कर दी। वह नामकुम कांड संख्या 184/2022 मामले में 17 नवंबर 2023 से जेल में है। नामकुम पुलिस ने 21 जून 2022 को नशीले पदार्थ लदे वाहन को जब्त किया था। तलाशी के दौरान वाहन से 38 प्लास्टिक की बोरियों में पैक 666 किलो डोडा पाउडर बरामद किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.