मोतिहारी, नवम्बर 27 -- रक्सौल। नेपाल के बारा जिले के विश्रामपुर ग्रामपालिका-1, खेखरिया स्थित छतवा पुलिस चौकी ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक भारतीय नागरिक को हिरासत में लिया गया है। सीनियर सब इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ठगुन्ना के नेतृत्व में तैनात पुलिस दल ने भारतीय बाइक को नेपाल में प्रवेश करते समय नियमित जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान, मोटरसाइकिल के पीछे दूध ढोने वाले लोहे के कंटेनर के नीचे छुपाए गए एक जूट के बोरे में 19 पैकेट मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, इन पैकेटों में सफेद प्लास्टिक में पैक किया गया कोकीन जैसा दिखने वाला पदार्थ था, जिसका वजन प्लास्टिक सहित 21 ग्राम 650 मिलीग्राम है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान पूर्वी चंपारण के नायकटोल के निवासी 35 वर्षीय लाल बाबू साह के रूप में हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.