गुड़गांव, जनवरी 6 -- गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-39 ने घेराबंदी कर बेरी वाला बाग इलाके से एक युवक को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 29 वर्षीय रौनक के रूप में हुई है, सेक्टर-19, गौतमबुद्ध नगर (यूपी) का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से दो किलो 110 ग्राम अवैध गांजा, 167 ग्राम प्रीमियम गांजा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी रौनक ने खुलासा किया कि यह नशीला पदार्थ उसे दिल्ली के एक व्यक्ति ने डिलीवरी करने के लिए दिया था। आरोपी को इसके बदले बेचे गए माल की कुल राशि का 20 प्रतिशत कमीशन मिलना था। वह इस खेप को गुरुग्राम में खपाने की फिराक में था, लेकिन ग्राहक तक पहुंचने से पहले ही पुलिस की सतर्कता के कारण पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शिवाजी नगर में एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.