हजारीबाग, दिसम्बर 25 -- इचाक प्रतिनिधि मादक पदार्थ के कारोबारी मोकत्मा गाँव निवासी जितेंद्र कुमार को पुलिस ने छापामारी के दौरान उसके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जितेंद्र के खिलाफ इचाक थाना में कांड संख्या 72/25 के प्राथमिक अभियुक्त था। जिसके गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही थी। मामले के दो अन्य प्राथमिक अभियुक्तों में जमुआरी निवासी सुमित कुमार और कुलदीप साव को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी राजदीप कुमार ने बताया कि एसपी अंजनी अंजन के जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार करवाई कर रही है। ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम हो सके। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार में संदीप संदिग्धों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...