गढ़वा, जून 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने मंगलवार को जिला समाहरणालय परिसर से मादक पदार्थ के विरुद्ध जन जागरूकता को लेकर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 10 जून से 26 जून तक जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कर आम जनता, विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराएगा। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि समाज में अपराध और अव्यवस्था को भी जन्म देता है। नशा मुक्ति के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उसी उद्देश्य से यह जागरूकता रथ तैयार किया गया है जो ऑडियो/वीडियो/जिंगल्स आदि के माध्यम से जागरूकता का संदेश देगा। उन्होंने सभी अधिकारियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अपील किया है कि वे इस अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.