बागेश्वर, नवम्बर 30 -- कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मादक पदार्थों की निगरानी समिति की बैठक में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने बच्चों, युवाओं और आमजन को मादक पदार्थों के दुष्परिणामों से जागरूक करने के लिए वृहद अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मुहिम को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम करने तथा ग्राम सभाओं की खुली बैठकों में भी नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को अवैध नशे के व्यापार पर सख्त कार्रवाई व सतर्क निगरानी रखने निर्देशित किया। साथ ही औषधि निरीक्षक को जिले की सभी दवा दुकानों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित कर नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ आदित्य रत्न, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.