मथुरा, फरवरी 21 -- अभियोजन कार्यों एवं नार्को-कोऑर्डिनेशन की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने आपराधिक मामलों में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मादक पदार्थों आदि के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी ने अभियोजन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अपराध करने के पश्चात अपराधियों को सजा न मिलने पर उनका मनोबल बढ़ता है और आपराधिक घटनाओं में वृद्धि होती है। जिलाधिकारी ने गुण्डा एक्ट तथा गैंगस्टर के मामलों मे प्राथ...