बोकारो, जून 23 -- प्लस टू उच्च विद्यालय चंदनकियारी में विद्यालय के विद्यार्थियों वं शिक्षक/ शिक्षिकाओं द्वारा एक जागरूकता साईकिल रैली निकाली गई l साइकिल रैली के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा हाथों में पोस्टर लेकर निषिद्ध मादक पदार्थ के सेवन से होने वाली हानियों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया व नारे लगाए गए l इस साइकिल रैली के दौरान सड़कों पर आने जाने वाले लोगों को रोककर निषिद्ध मादक पदार्थ के सेवन से बचने की सलाह बच्चों और शिक्षकों द्वारा दी गई l इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रशांत चंद्र, वरीय शिक्षक बबलू कुमार दास, राजीव रंजन तिवारी ,शिव सेवक मिश्रा सहित अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.