चाईबासा, जून 13 -- चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला पर्यटन विभाग द्वारा अधिसूचित पर्यटन स्थल केरा मंदिर परिसर में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ की गई। अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को मादक पदार्थों के सेवन से उत्पन्न होने वाली बीमारियों, मानसिक व शारीरिक प्रभावों तथा सामाजिक हानियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों के द्वारा नशा मुक्त जीवन जीने के लिए शपथ लिया गया। इस महत्वपूर्ण पहल का संचालन जिला पर्यटन विशेषज्ञ केके दास एवं पिरामल फाउंडेशन से एसपीएल प्रीति कुमारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर केरा मंदिर के सचिव सिद्धार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.