भागलपुर, अगस्त 8 -- दिघलबैंक। सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी और दिघलबैंक थाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहें कार्रवाई में बुधवार देर रात के बाद एक और कार्रवाई गुरुवार को की गई। गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12 वीं वाहिनी की एफ कंपनी दिघलबैंक और दिघलबैंक थाना पुलिस ने बॉर्डर पीलर संख्या 134/1 से सटे सुर्य नारायण टोला के पास सँयुक्त कार्रवाई करते हुए 46.95 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार युवकों की पहचान नईम हक पिता अब्दुल रज्जाक साकिन बालूबाड़ी और अनवर आलम पिता अतुर रहमान साकिन श्यामटोला धनतोला थाना दिघलबैंक के रूप में हुई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसबी को सूचना मिली थी कि दो युवक ब्राउन शुगर की डिलीवरी देने नेपाल जाने वाला है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.