गाजीपुर, नवम्बर 26 -- गाजीपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में बुधवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एन कार्ड की जिलास्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर जहां ड्रग्स के साथ किसी प्रकार के मादक पदार्थो की बिक्री की संभावना हो, वहां नियमित पेट्रोलिंग की जाए, जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। समय समय पर निरीक्षण व आकस्मिक चेकिंग तथा मेडिकल स्टोर का लाईसेंस चेक किया जाये। उन्होने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एंव पुलिस अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा नशे के विरूद्ध जागरूकता सम्बन्धित आयोजन कराने के लिए निर्देश दिया। उन्होने सीजर सैंपल की आख्या समय के तहत देने के लिए कहा। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, जिला आबकारी अधिकारी, अ...