गढ़वा, मार्च 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में डीसी शेखर जमुआर की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कंट्रोल कमेटी की बैठक रविवार को हुई। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी, खेती के रोकथाम और विभिन्न स्तर पर समन्वय व सहयोग स्थापित करने के लिए कमेटी के सभी सदस्यों को निर्देशित किया गया। बैठक में डीसी ने अफीम व गांजा की खेती को लेकर सभी सीओ को पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। किसी प्रकार की सूचना पर अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया गया। वहीं बिना डॉक्टर के पर्ची के कफ सिरप की ब्रिकी नहीं होने देने और समय-समय पर दवा दुकानों के स्टॉक की जांच करने का निर्देश जिला ड्रग इंस्पेक्टर को दिया। पुलिस विभाग से समन्वय बनाते हुए आवश्यकता अनुसार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करने का भी निर्देश दिया। जिला शिक्षा अधीक्षक को सभी स्कूलों व कॉलेजों में नशा नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.