बगहा, फरवरी 16 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। मादक पदार्थों की तस्करी, बक्रिी, भंडारण और सेवन पर प्रभावी अंकुश लगाने की जरूरत है। उक्त नर्दिेश डीएम तरनजोत सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए बहु-आयामी रणनीति बनाने की आवश्यकता है। इस चुनौती से निपटने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन, एसएसबी सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ ठोस कार्रवाई करनी होगी। केवल कार्रवाई ही नही। बल्कि व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी समानांतर रूप से चलाया जाना आवश्यक है। जिला पदाधिकारी ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को नशामुक्ति केंद्रों, नशामुक्ति के संदेश और रोकथाम से जुड़े विषयों पर होर्डिंग-बैनर लगवाने का आदेश दिया। मादक पदार्थों की तस्करी और बक्रिी पर रोक के लिए इंटेलिजेंस संग्रह अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिशा में जीविका, क...